चीन में कोविड-19 के 12 नये मामले

Coronavirus

बीजिंग। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 के 12 नये मामलों की पुष्टि हुयी है जिसमें से 11 मामले बाहर से आये लोगों के है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने दैनिक रिपोर्ट में कहा कि एक मामला हेइलोंगजियांग प्रांत में घरेलू स्थानांतरण का है।  आयोग के अनुसार शुक्रवार को किसी की भी मौत होने की रिपोर्ट नहीं है। तीन नये संदिग्ध मामले आये है जिनमें से दो बाहर से आये लोगों के हैं। आयोग के अनुसार शुक्रवार को 89 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अब तक 4632 लोगों की इस संक्रमण से मौत | Coronavirus in China

गंभीर मामलों में भी आठ की कमी आयी और यह संख्या 49 हो गयी है।  शुक्रवार तक कुल 1629 बाहर से आये लोगों के मामले दर्ज किए। आयोग ने कहा कि 909 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 720 का उपचार चल रहा है जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।बाहर से आये मामलों में किसी की मौत होने की रिपोर्ट नहीं है। आयोग ने कहा कि शुक्रवार तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या 82816 पहुंच गई। इनमें 838 मरीज शामिल है जिनका अभी इलाज चल रहा है और 77346 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। अब तक 4632 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

देश में 14 विदेशियों सहित 17 लोग पर वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। इसके अलावा शुक्रवार को बिना लक्षण वाले 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गयी जिनमें से चार विदेश के है।इसके अलावा 24 लोग जिनमें से 10 विदेशी हैं, को चिकित्सा जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। आयोग ने कहा कि विदेश से आये बिना लक्षण वाले 150 मामलों सहित 983 संदिग्ध मामले अब भी चिकित्सा निगरानी में है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।