भिवानी में 12 और Corona पॉजीटिव मिले

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। जबकि 12 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौट गए। अब तक जिले में कुल 643 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से 469 ठीक हो चुके हैं।

अब जिले में कोरोना के 170 एक्टिव केस हैं। रविवार को जिले से 200 सैम्पल लिए गए। उन्होंने बताया कि नए आए मामलों में से दो सिवानी से, एक ढाणी जंगा, एक बैंक कॉलोनी, सात हालु बाजार से तथा एक बर्तन बाजार से है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts