कोटा से 10 ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

Published On

कोटा। राजस्थान में कोटा जंक्शन से 10 ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है जबकि त्योहारी सीजन को देखते हुए 15 अक्टूबर से लगभग एक दर्जन ट्रेन कोटा होकर गुजरेंगी। वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए रेल प्रशासन ने करीब सात महीने पहले यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया था जिससे पश्चिम -मध्य रेलवे की 90 यात्री गाड़ियों के पहिए थम गए थे। अब रेलवे प्रशासन धीरे-धीरे यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन व्यवस्थित करने में जुटा हुआ है। पश्चिम- मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार, इसी के तहत रेलवे ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन प्रशासन से दशहरा, दीपावली छठ पूजा आदि त्यौहारों को देखते हुए विशेष यात्री गाड़ियों के संचालन के संबंध में प्रस्ताव मांगे थे।

जिसके तहत पश्चिम- मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने कोटा -माता वैष्णो देवी, माता वैष्णो देवी- कोटा, कोटा-उधमपुर, उधमपुर- कोटा, कोटा-श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर- कोटा, झालावाड़- श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर- झालावाड़, कोटा- हिसार वाया लोहारू, कोटा- हिसार वाया चूरू आदि 10 रेलगाड़ियां चलाने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे हैं जिन्हें शीघ्र संचालन की अनुमति मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा रेलवे मुख्यालय ने त्योहारी सत्र के दौरान यात्रियों की भीड़ भाड़ और वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश में 200 से भी अधिक स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन चलाने का फैसला किया है जिसमें कोटा- माता वैष्णो देवी, कोटा- श्रीगंगानगर, कोटा- हिसार, कोटा- उधमपुर वाया जम्मू यात्री गाड़ियां भी शामिल हैं। इसके अलावा 15 अक्टूबर से पश्चिमी रेलवे के मुंबई स्थित मुख्यालय में जिन 24 यात्री गाड़ियों को चलाने की घोषणा की है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts