हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कृषि और इससे ...

    कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपए की योजनाएं

    Nirmala-Sitharaman

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत अभियान की तीसरी किश्त कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों से जुड़ी रही जिसमें कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर जोर दिया गया है और इस क्षेत्र के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं घोषित की गयी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन संवाददाताओं से चर्चा में ए घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए कुछ घोषणाएं की गयी थी। पिछले दो महीने में कुछ अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।

    लॉकडाउन के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 74300 करोड़ रुपए की खरीद की जा चुकी है। पीएम किसान के तहत 18700 करोड़ रुपए हस्तातंरित किया जा चुके हैं। पीएम फसल बीमा योजना के तहत 6400 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त कोल्ड चेन और उत्पादन के बाद प्रबंधन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विकास के वास्ते फार्म गेट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपए का एग्रि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फार्म गेट और एग्रिगेशन केन्द्र पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर यह राशि व्यय की जाएगी। इस फंड की शीघ्र ही स्थापना की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।