हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home फीचर्स बच्चों का कोना रिमझिम बरस रह...

    रिमझिम बरस रहा है पानी

    छम-छम करती हँसती-गाती,
    नभ से उतरी बरखा रानी।

    भीनी-भीनी मधुर फुहारें,
    ठंडी-ठंडी जल की धारें,
    हरी दूब फिर मचल रही है
    ज्यों धरती का आँचल धानी।

    बिजली कहो, कहाँ से आती
    नभ में कौन परी है गाती,
    रंग-रंगीली परी कथाएँ
    सुना रही है प्यारी नानी।

    भीगे पौधे, सड़कें, गलियाँ
    बागों में चटकी हैं कलियाँ
    मम्मी, हम खेलेंगे बाहर
    रिमझिम बरस रहा है पानी!
    -प्रकाश मनु