हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश मोदी के शपथ ग...

    मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजन

    Modi's swearing-in ceremony will include relatives of BJP workers killed

    पुरुलिया (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल पुरुलिया जिले में कथित तौर पर राजनीतिक हत्याओं का शिकार हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकतार्ओं के परिजन मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को नयी दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद मारे गए भाजपा कार्यकतार्ओं के परिजनों का एक दल बुधवार को यहां से रवाना हुआ।

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कई बार इस बात दावा किया था कि पिछले तीन वर्षों के दौरान करीब 100 भाजपा कार्यकतार्ओं की हत्या की गयी है। दक्षिणी बंगाल का यह क्षेत्र आदिवासियों का गढ़ है, जहां आम लोगों में डर पैदा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दुलाल कुमार, त्रिलोचन महतो और शिशुपाल की हत्या कर उन्हें पेड़ से लटका दिया गया था। यहां सूखा पड़ने का खतरा बना रहता है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चाहते हैं कि पुरुलिया में मारे गए भाजपा कार्यकतार्ओं के सभी परिजन इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों।