हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाढ़ के बाद सा...

    बाढ़ के बाद सामान्य जनजीवन की बहाली के लिए कार्ययोजना जारी

    #Captain Amarinder, #Flooding

    बाढ़ से होने वाली बीमारी के बारे में किया जाएगा जागरूक

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निदेर्शानुसार लोगों और पशुधन को बीमारियों से बचाने और सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए बाढ़ के बाद पोस्ट फ्लड एक्शन प्लान जारी किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने जालंधर जिला के आयुक्त को इन निदेर्शों को तुरंत अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कपूरथला, रूपनगर, फि?ोजपुर, लुधियाना, फाजिल्का और मोगा सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों के सभी जिला उपायुक्तों को भी कार्ययोजना जारी करने के लिए कहा गया है।

    • दिशा निदेर्शों के अनुसार प्रभावित लोगों की आर्थिक, शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखा जाए

    जिला स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारियों को श्रेणीबद्ध करते हुए सिविल सर्जनों को कहा गया है कि बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए जिसमें पानी उबाल कर पीना, भोजन को सही ढंग से पकाना, अच्छी तरह से हाथ धोने, ओ.आर.एस. और जिंक की गोलियों का प्रयोग करना, निजी सफाई और आस-पास की सफाई शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार पानी से पैदा होने वाली बीमारियों डायरिया, उल्टी, हैजा, वैक्टर बोर्न बीमारियाँ मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू, चमड़ी और आँखों की बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाए। राज्य सरकार ने अपने एक्शन प्लान में गंभीर तनाव के कारण पैदा होने वाली मनोवैज्ञानिक बीमारियों की रोकथाम के लिए बाढ़ पीड़ितों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों को शामिल करने की सिफारिश भी की है।