हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ ट्रक ने कांवड़...

    ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, तीन की मौत

    Accident

    बिचपड़ी गाँव में हुआ हादसा

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार-बरवाला रोड पर गाँव बिचपड़ी में ट्रक की चपेट में आने से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार से बाइक पर कांवड़ लेकर युवाओं का दल बिचपड़ी गाँव पहुंचा।

    रात्रि 11:45 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

    हादसा इतना भयावह था कि तीन कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राज सिंह (28), रोहतास (22), और राहुल (18) निवासी बिछपड़ी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हिसार के पुलिस अधीक्षक, बरवाला के डीएसपी और बरवाला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक हस्पताल में भिजवाया। घायल कावड़ियों को हिसार के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।