मैनपुरी सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद

Two-two, Lakhs, Help, Dependents, Dead, Mainpuri', Accident

लखनऊ(एजेंसी)। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद देेने की घोषण की है। 

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

श्री योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
गौरतलब है कि प्रदेश में मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार बस के पलटने से 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 17 घायल हो गये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।