Tulsi Water Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी का पानी, फायदों के बारे में जान हैरान रह जाएंगे आप!

Tulsi Water Benefits
Tulsi Water Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी का पानी, फायदों के बारे में जान हैरान रह जाएंगे आप!

Tulsi Water Benefits: तुलसी एक ऐसा पौधा है जो हर भारतीय के घर में पाया जाता है। धार्मिक रूप से तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी एक औषधि के रूप में भी काम करती है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद के हिसाब से तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कुछ लोग सुबह उठकर तुलसी के पत्ते खाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और ये गैस और एसीडिटी की समस्या को भी दूर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों का पानी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है।

दरअसल तुलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी इंफलामेटरी प्रोपर्टीज एंटी आॅक्सीडेंट्स पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर से खराब तत्व निकालने में मदद करते हैं।  तो आज हम अपने इस आर्टिकल आपको तुलसी से फायदे बताएंगे।’

Soaked Peanut Benefits: क्या बादाम, मूंगफली और अखरोट को एक साथ खाना फायदेमंद है? डिटेल में यहां जाने

Tulsi Water Benefits
Tulsi Water Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी का पानी, फायदों के बारे में जान हैरान रह जाएंगे आप!

तुलसी के पानी से तनाव दूर होता है | Tulsi Water Benefits

रोज सुबह तुलसी का पानी पीने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगें। यानि अगर आप सुबह उठकर खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करें तो आप खुद को तनावमुक्त रख सकते हैं। क्योंकि तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जिससे तनाव कम होता है। तुलसी का पानी पीने से चिंता और अवसाद कम होता है। इसलिए तनाव से बचने के लिए आप तुलसी के पानी का सेवन रोज नियमित कर सकते हैं।

Juice For Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए ये जूस है अमृत, डायबिटीज जल्द ही हो जाता है नॉर्मल

तुलसी से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है | Tulsi Water Benefits

तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जबकि ये शरीर में मौजूद शुगर को ऊर्जा में परिवर्तित करता है यानी ब्लड शुगर के मरीजों को तुलसी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद रहता है।

तुलसी पाचन की समस्या को करता है दूर

तुलसी में मौजूद गुण पाचन में सहायता कर सकते हैं, ये गैस और सूजन को कम कर सकते हैं। तुलसी का पानी पीने से पाचन तंत्र को शांत करने और बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। आप सुबह रोज तुलसी का पानी पिएं क्योंकि तुलसी का पानी पीने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों और कीटाणुओं को तुरंत बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

अस्थमा की बीमारियों में कारगर है तुलसी | Tulsi Water Benefits

अस्थमा, सांस में तकलीफ और सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों के लिए तुलसी का पानी रामबाण माना जाता है। तुलसी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जैसे एक्सपेक्टोरेंट, एटीट्यूशिव और इम्युनोमोडयूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों को दूर करते हैं।

Hair Growth Tips: गंजे सिर पर तेजी से आएंगे बाल, बस आपको करना है ये काम…

त्वचा के लिए भी बेहतरीन है तुलसी

तुलसी के पानी का रोजाना सेवन करने से एक्ने और पिंपल्स को दूर किया जा सकता है। अगर आप एक्ने के दाग से परेशान हैं, तो इसके लिए तुलसी की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर इसे दाग पर लगा सकते हैं, कुछ ही दिनों में आपके दाग हल्के होने शुरू हो जाएंगे। सिर की त्वचा में जो भी दिक्कत हो तुलसी उसे दूर करता है। तुलसी त्वचा चकत्ते और इंफेक्शन से लड़ने का भी काम करती है।

कैसे बनाएं तुलसी का पानी?

तुलसी का पानी तैयार करना बेहद आसान है इसके लिए आपको ताजा तुलसी के पत्ते चाहिए होंगे। अब एक पतीलें में पत्तों को पानी में डालकर 15 मिनट के लिए हल्की आंच पर गर्म होने दें। इसके बाद इसे छानकर एक कप में डाल लें और धीरे-धीरे चुस्की लेकर पीएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छनी हुई तुलसी की पत्तियों को फेंकने की जरूरत नहीं है। आप इसे खाने में डाल सकते हैं या फिर चाय में या फिर इसका फेस पैक भी बना सकते हैं।

नोट: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए अपने फैमिली डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।