11 दिन के एशियाई दौरे पर ट्रम्प

Donald Trump, Asian, Tour, Narendra Modi

वॉशिंगटन: नॉर्थ कोरिया खतरे के मद्देनजर डोनाल्ड ट्रम्प 3 से 14 नवंबर तक अपने पहले एशियाई दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे जापान, साउथ कोरिया, चाइना, वियतनाम और फिलीपींस तो जाएंगे लेकिन भारत नहीं आ रहे। हालांकि उनकी नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने 3 सितंबर को हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था।

15 सितंबर को नॉर्थ ने जापान के ऊपर से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इसके बाद अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया के ऊपर से F-35B और B-1B बॉम्बर्स उड़ाए थे। इसके बाद बॉम्बर्स गुआम और जापान के एयर बेस लौट गए थे।

भारत नहीं आ रहे ट्रम्प

नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका दौरे पर गए थे। उन्होंने ट्रम्प और उनकी वाइफ मेलानिया को भारत आने का न्योता दिया था। हालांकि एशिया दौरे के दौरान ट्रम्प का भारत आने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।