ओडिशा में मुठभेड में तीन माओवादी ढेर

Women, Maoists, Security Forces, Odisha

कोरापट (वार्ता):

ओडिशा के काेरापट जिले में नारायणपाटना पुलिस क्षेत्र के डाेकारीघाटी जंगलों में कल देर रात सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड में तीन महिला माओवादियोंं की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में माओवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कोरापट जिला वोलंटरी फोर्स और विशेष अभियान दस्ते के जवानों ने मिलकर एक खोजी अभियान चलाया।

इस दौरान आंध्रप्रदेश- ओडिशा जोनल स्पेशल कमेटी के कम से कम 20 माओवादियों से उनका सामना हो गया। माओवादियों ने इन पर गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलाें की जवाबी में तीन महिला माओवादियों की मौत हो गई अौर एक माओवादी घायल हो गया। इस घटना के दौरान अन्य माओवादी भाग निकलने में कामयाब रहे। सुरक्षा बलों ने वहां से काफी सामान आैर तीन रायफल्स बरामद की है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।