Kabj ka Ilaj: यह नुस्खा, है सबसे पुख्ता! कितनी भी पुरानी हो कब्ज, यह तरीका है गजब!

Kabj ka Ilaj
Kabj ka Ilaj: यह नुस्खा, है सबसे पुख्ता! कितनी भी पुरानी हो कब्ज, यह तरीका है गजब!

Constipation Cure: आज के दौर में लोग अपनी अनियमित दिनचर्या एवं गलत खानपान के कारण खुद ही परेशानी का सबब बने हुए हैं, जिससे उनकी लाइफस्टाइल बिगड़कर रह गई है। खाने-पीने का, सोने का कोई निश्चित समय ही नहीं है। अधिक देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना यह एक स्वस्थ दिनचर्या को बिगाड़ने वाली आदते हैं, जिससे जिंदगी में समस्याएं आना आम बात हैं। इन्हीं गंदी आदतों के कारण लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है। उन्हीं में से एक मुख्य बीमारी है कब्ज। वैसे तो शरीर को कोई भी बीमारी लग जाए वो ही परेशान करके रख देती है। लेकिन अगर उसका समय रहते समाधान कर लिया जाए तो उससे निजात पाई जा सकती है। Kabj ka Ilaj

Vitamin K Deficiency: Vitamin K की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज न करें हो सकती है बीमारियां

अगर इंसान अपनी डाइट में पोषक तत्वों से युक्त भोजन शामिल करे, पर्याप्त मात्रा में पानी पीए और शारीरिक परिश्रम करता रहे तो हो नहीं सकता कि अपनी कब्ज की समस्याए से छुटकारा ना पाए। कब्ज ऐसी बीमारी जिसमें कॉन्स्पिटेशन की स्थिति में मल त्याग करने में समस्याएं आती हैं जिसके कारण सुबह-सुबह पेट साफ खराब रहने लगता है और पेट की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। यदि इंसान इस बीमारी को अनदेखा करता है तो वह गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इससे निजात पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप इससे निजात पा सकते हैं। Kabj ka Ilaj

Kabj ka Ilaj
Kabj ka Ilaj: यह नुस्खा, है सबसे पुख्ता! कितनी भी पुरानी हो कब्ज, यह तरीका है गजब!

एक आयुर्वेदिक प्रोफेसर के अनुसार व्यक्ति की अनियमित दिनचर्या जिसमें खाने-पीने का सही समय का न होना, गलत खानापान, सोने-जागने का निश्चित समय का न होना, जंक फूड का सेवन, पोषक तत्वों से रहित डाइट लेना, शारीरिक परिश्रम न करना अर्थात एक्सरसाइज, व्यायाम, योगासन वगैरह न करना तथा अपनी डाइट से तरल पदार्थों की कमी के कारण कब्ज की बीमारी से ग्रस्त हो सकता है। चूंकि आजकल उक्त सभी चीजें आम हो गई हैं तो कब्ज की बीमारी भी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। यह नहीं है कि आज बुजुर्ग ही इस समस्या से पीड़ित हैं, क्योंकि उनमें पाचन को लेकर बड़ी समस्या रहती है, बच्चे और जवान लोग भी अधिक संख्या में कब्ज की बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं।

Skin Care: शादी में जाने से पहले ये लगाए चेहरे पर 30 फेशियल जितना ग्लो!

प्रोफेसर का कहना है कि इस कब्ज की बीमारी से निजात पाने के लिए लोग अपनी डाइट में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें। अधिक से अधिक फल और सब्जियों को अपनी डाइट में रखें। हर रोज 3-4 लीटर पानी अवश्य पीएं। आधा घंटा तो जरूर से भी जरूर व्यायाम, योगासन वगैरह कठिन शारीरिक परिश्रम करें। जितना हो सके नियमित और हेल्दी दिनचर्या का अनुसरण करें। शाकाहारी भोजन खाएं, जंक फूड आदि खाने से बचें। अपने जागने और सोने का समय निश्चित करें। रात को जल्दी खाना खाकर सोएं और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें तो हो नहीं सकता कि कब्ज की समस्या से निजात ना मिले। कब्ज क समस्या से निजात पाने के लिए आप निम्न दिए गए नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आयुर्वेदिक प्रोफेसर इस संबंध में बताते हैं कि कभी भीकब्ज की बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर यह कब्ज की बीमारी ज्यादा पुरानी हो जाती है तो बवासीर, भगंदर और आंतों में जख्म का कारण बन सकती है। इसलिए समय रहते इससे निजात पाना अति आवश्यक होता है। इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इनमें एक खास नुस्खा देसी घी का नुस्खा, सबसे फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि देसी घी में इतनी ताकत होती है, उसमें मौजूद तत्व नेचुरली तरीके से पेट साफ करने में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

कब्ज की समस्या से ग्रस्त लोगों को हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए हो सके तो उसमें 1-2 चम्मच देसी घी डालकर पिएं। इसे पीने के बाद थोड़ी देर इधर-उधर टहलना चाहिए। आप देखेंगे कि थोड़ी ही देर में आप रफाहाजत के लिए भागते नजर आएंगे और आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा। ऐसा करने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। यदि कोई सुबह सुबह ऐसा ना भी कर पाए तो रात्रि के समय सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी लें। इससे क्या होगा कि सुबह-सुबह उठते ही आप सबसे पहले फ्रेस होने के लिए भागेंगे, इतना ही नहीं इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त होगा और पेट की बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं।

इसके अलावा त्रिफला चूर्ण एवं मुनक्का को भी कब्ज से निजात पाने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। आपको करना सिर्फ इतना है कि रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण खा लें। आप सुबह उठकर भागते नजर आआगे यानि आप फ्रेस होने के लिए सरपट दौड़ते नजर आओगे। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा। बता दें कि त्रिफला चूर्ण और मुनक्का खाने के स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न चमत्कारिक लाभ भी देखने को मिलेंगे। बावजूद इसके लिए आपकी समस्या कम नहीं हो रही तो आपको तुरंत किसी अच्छे डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।