मुंबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट

Things, like, Flooding, Mumbai, Administration, Alert

मुंबई (एजेंसी)

मुम्बई में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुंबई में देर रात से बारिश लगातार हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालत हो गए है। वहीं भिवंडी, कालवा मुंब्रा, लोकमान्य नगर में कई घंटों तक बत्ती गुल रही।

मुंबई सहित महाराष्ट्र के लोगों को फिलहाल राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से 12 जून तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के पहले से अधिक सक्रिय होने के कारण तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।