छोटे नवाब अभी से चलने लगे टेबलेट फोटो हुई वायरल

Tamur, Ali, Khan, Nawab, Viral, Photo, Saif

मुम्बई, एजेंसी।

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर की एक पुरानी फोटो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है। दरअसल, तस्वीर में सभी के फेवरेट स्टार किड तैमूर टैबलेट पर खेलते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ उनके कजिन ब्रदर कियान हैं। टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में सोफे पर बैठे तैमूर का ये अंदाज फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। टैबलेट पर खेलते हुए छोटे नवाब बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं। तैमूर कम उम्र में ही टेक सेवी हो चुके हैं। इसके अलावा तैमूर इन दिनों अपने खास हेयरस्टाइल की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। लिटिल नवाब के बाल लंबे हो गए हैं इसलिए आजकल वो अक्सर हाईबन में नजर आते हैं।तस्वीर में तैमूर ने हाईबन बनाया है और वो अपनी नैनी की गोद में हैं। उनका नया हेयरस्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।