गौवंशों पर किया औषधीय युक्त घोल का छिड़काव

अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अनूपगढ द्वारा श्रीगौशाला में औषधि युक्त घोल का गोवंश पर छिड़काव किया गया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि गोवंश में फैली हुई लम्पि स्किन डिजीज बीमारी को देखते हुए गुरुवार को श्री गौशाला में भाजपा कार्यकतार्ओं और गो प्रेमियों के द्वारा औषधि युक्त घोल का गोवंश पर छिड़काव किया गया ताकि गोवंश में फैली हुई बीमारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि श्रीगोशाला एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर विचरण करने वाले गौवंशो पर 25 सौ लीटर घोल का छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार गोवंश में फैली हुई भीषण बीमारी को लेकर कोई भी पुख्ता कदम नहीं उठा रही है।

यह भी पढ़ें:– किसान बोले, समस्या हल न होने पर आंदोलन

उन्होंने बताया कि अगर राजस्थान सरकार इस बीमारी को खत्म करने हेतु कोई सटीक कदम नहीं उठाती है तो आने वाले समय में यह बीमारी एक महामारी का रूप ले लेगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवाड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान, उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरनेक सिंह कलेर, पार्षद मुराद खान, परमानंद गोड़, परमिंदर सिंह, भाजपा नगर मंडल सोशल मीडिया संयोजक विपुल अग्रवाल, दान गिरी, भाजपा महामंत्री विजय सांखला, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज आसेरी, भाजपा किसान मोर्चा मंत्री अवतार सिंह कलेर, मालाराम शर्मा, बूटा सिंह चावला, फारुख खान, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री पूर्ण राम घोटिया, भूपेश महेश्वरी सहित अन्य गो प्रेमी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।