रिचर्ड थैलर को मिलेगा इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार

Richard Thaler, Economic, Announce, Nobel Prize, Psychology

स्टॉकहोम: अमेरिकी इकोनॉमिस्ट रिचर्ड एच थैलर को 2017 के लिए इकोनॉमिक्स साइंसेज का नोबेल पुरस्कार देने का एलान किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड इकोनॉमी और साइकोलॉजी के बीच गैप को कम करने के लिए दिया गया है।

इससे पहले लिटरेचर, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, मेडिसिन और शांति के नोबेल पुरस्कार का एलान हो चुका है। इनाम के तौर पर 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.25 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे।

कौन हैं थैलर?

थैलर, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में बिहेवियरल साइंस और इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं। 2008 में आई बुक Nudge के को-ऑथर हैं। थैलर ने ये बुक कैस आर.संस्टीन के साथ मिलकर लिखी थी।

इसमें बताया गया था कि बिहेवियरल इकोनॉमिक्स के जरिए सोसाइटी की कई प्रॉब्लम्स को हल किया जा सकता है। पिछले साल ये इकोनॉमिक्स का नोबेल ओलिवर हार्ट और बेंट होल्स्ट्रॉम को कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी के लिए दिया गया था। 1998 में भारत के अमर्त्य सेन को वेलफेयर इकोनॉमिक्स के लिए इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।