कृषि कानूनों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Farmer-Protest

सीटू के बैनर तले रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे मजदूर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन (Farmer Protest)

  • श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन करने पर जताया आक्रोश

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केंद्र के विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन और श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन के खिलाफ शनिवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के बैनर तले जिले भर के मजदूरों ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले टाउन क्षेत्र के मजदूरों ने शहर में रैली निकाली। रैली जिला कलक्ट्रेट पहुंची। यहां विरोध-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

इससे पहले मजदूर टाउन में टिब्बी रोड स्थित जनशक्ति भवन कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए। यहां से मोटर साइकिलों पर और पैदल नारेबाजी करते हुए जंक्शन के लिए रवाना हुए। टाउन के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए मजदूर जंक्शन में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में किसान 63 दिनों से आंदोलनरत हैं।

  • इस दौरान करीब 100 से अधिक किसान शहीद हो गए हैं।
  • मोदी सरकार टस से मस नहीं हो रही।
  • अलग-अलग जगहों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन्हें रास्ते में अलग-अलग जगहों पर रोक लिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।