Navy Day: 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को चढ़ाई थी धूल

India and Russia Navy

भारतीय नौसेना की शक्ति का प्रतीक है

नई दिल्ली (सच कहूँ)। 4 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान हमारी नौसेना (Indian Navy) ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कराची बंदरगाह पर एक ही रात में उनकी तीन जलपोतों को नेस्तनाबूद कर डुबो दिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान के 500 से ज्यादा नौसैनिक मारे गए थे। इस ऑपरेशन में पहली बार नौसेना की मिसाइल बोट्स का प्रयोग किया गया। इस सफल अभियान की याद में हर साल चार दिसंबर को नौ सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारतीय नौसेना आस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, इंडोनेशिया, म्यांमार, रूस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका व जापान के साथ युद्धाभ्यास करती है। जापान और अमेरिका के साथ इस साल जुलाई में दक्षिण चीन सागर में किए गए मालाबार युद्धाभ्यास ने चीन की नींद उड़ा दी। यह भारतीय नौसेना की शक्ति का प्रतीक है।

नेवी चीफ बोले, हिंद महासागर में चीन से मजबूत है भारत

हिंद महासागर में चीन से वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा भारत नौसैन्य ताकत में भले ही चीन से अभी पीछे हो, लेकिन अपनी इस ताकत को वह तेजी से बढ़ाने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार के बंदरगाहों पर चीन सामरिक रणनीति के तहत स्ट्रिंग आफ पर्ल का निर्माण कर रहा है। चीन का इरादा इस कदम के जरिये भारत को घेरना है। चीन के इस इरादे को भांप भारत ने भी ईरान में चाबहार पोर्ट विकसित करने सहित इंडोनेशिया के साबांग द्वीप पर पोर्ट विकसित करने की सहमति दी है।

मील के पत्थर

  • 1612 ईस्ट इंडिया कंपनी की युद्धकारिणी सेना के रूप में गठन
  • 1685 नामकरण बंबई मेरीन हुआ
  • 1934 भारतीय नौसेना अनुशासन अधिनियम पारित किया और इसका नाम रॉयल इंडियन नेवी हुआ।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के समय नौसेना का विस्तार हुआ और बेड़े में आधुनिक जहाज शामिल किए गए

अहम अभियान

  • 1961 ऑपरेशन विजय पुर्तगालियों से गोवा मुक्ति अभियान में पहली बार नौसेना का इस्तेमाल
  • 1971 ऑपरेशन ट्राइडेंट भारत पाकिस्तान युद्ध
  • 988 ऑपरेशन कैक्टस वायुसेना के साथ मिलकर मालदीव संकट का समाधान
  • 1999 ऑपरेशन तलवार कारगिल युद्ध के दौरान सहयोग
    2004 सुनामी संकट हिंद महासागर में सुनामी से मची तबाही में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के अलावा इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव के राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम में सहयोग
  • 2006 ऑपरेशन सुकून इजरायल- लेबनान संघर्ष के दौरान लेबनान में फंसे भारतीय, श्रीलंका और नेपाल के नागरिकों को निकालने में सहायता
  • 2011 ऑपरेशन सेफ होमकमिंग युद्धग्रस्त लीबिया से भारतीयों को बचाने में अहम भूमिका निभाई
  • 2015 ऑपरेशन राहत यमन संकट के दौरान वहां फंसे 3,074 नागरिकों को बचाने में अहम भूमिका
  • 2018 ऑपरेशन निस्तर चक्रवात के कारण यमन के सोकोट्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया
    महाशक्ति बनने की तैयारी

 

  • Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।