प्रगतिशील किसानों के बनेंगे सैल

Progressive farmers sachkahoon

सीएम खट्टर ने जारी किए आदेश

  • ग्रुप बनाकर देंगे प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में प्रगतिशील किसानों का सैल बनाया जाए और उन्हें सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान एक प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे और हर साल 5 किसानों को प्रशिक्षण देंगे। उसके लिए उन्हें अलग से राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री अपने आवास पर भाजपा किसान मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी और किसानों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर ऐसे प्रगतिशील किसानों की सूची तैयार की जाए, जिनकी प्रति एकड़ आमदनी ज्यादा है ताकि वे दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकें। उन्होंने कहा कि किसान अपने हैं और सरकार किसान हितों की रक्षा के लिए सदा तत्पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने लिए प्रदेश में 600 एफपीओ बनाए हैं, जिनसे 78000 किसान जुड़ गए हैं। भविष्य में 1500 एफपीओ और बनाने की योजना है। इससे लाखों किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि एफपीओ से जुड़कर किसान अपनी जमीन पर कोल्ड स्टोरेज, खुम्बी उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ किसान मिलकर अपनी छोटी मण्डी भी चला सकते हैं। किसान अपनी फसल की ऑनलाइन ट्रेडिंग भी आरम्भ कर सकते हैं। प्रदेश में लगभग 3 हजार किसान मधुमक्खी पालन के व्यवसाय से जुड़े हैं। हमारा लक्ष्य भविष्य में इसे बढ़ाकर दोगुना करने का है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।