दर्शना देवी इन्सां का नाम भी शरीरदानियों की सूची में शामिल

Body Donation

दर्शना देवी की पार्थिव देह पर रिसर्च करेंगे मेरठ मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी

  • बेटियों व पौत्रियों ने दिया अर्थी को कंधा

सच कहूँ/सुनील वर्मा
सरसा। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते डेरा अनुयायी जहां जीते जी रक्तदान सहित अनेक मानवता भलाई के कार्य करते हैं। वहीं मरणोंपरांत नेत्रदान व शरीरदान कर मानवता पर उपकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सरसा ब्लॉक के 15 मैम्बर अमरजीत ग्रोवर इन्सां की माता दर्शना देवी इन्सां के मरणोंपरांत उनकी अंतिम इच्छानुसार उनकी पार्थिव देह को मेडिकल रिसर्च कार्यो के लिए दान कर दिया।

प्रेम गांधी इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सुरतगढिय़ा चौक, नजदीक खालसा स्कूल ए-9/75, निवासी 15 मैम्बर अमरजीत ग्रोवर इन्सां की 75 वर्षिय माता दर्शना देवी कुछ समय से अस्वस्थ थी। शनिवार रात्रि को दर्शना देवी इन्सां ने अंतिम सांस ली और अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजी। दर्शना देवी इन्सां ने पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए जीते जी शरीरदान करने का लिखित में संकल्प लिया हुआ था। जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों ने उनकी इच्छा मुताबिक दर्शना देवी की पार्थिव देह को उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को दान कर दिया गया।

पुत्रियों व पौत्रियों ने दिया अर्थी को कंधा

मृत देह को मेडीकल रिसर्च के लिए रवाना करने से पूर्व फूलों से सजी गाड़ी में रखा गया। तदोंपरांत विनती का शब्द बोलकर शरीरदानी दर्शना देवी इन्सां की अंतिम यात्रा को सेवादारों ने शरीरदानी दर्शना देवी इन्सां अमर रहे-अमर रहे के नारे लगाते हुए घर से रवाना किया। इसके पश्चात डेरा अनुयायियों,उनके रिश्तेदार, सगे संबंधियों ने फूलों से सजी गाड़ी को नम आंखों से मेरठ के लिए रवाना किया। इससे पूर्व उनकी पार्थिव देह को डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक सम्मान मुहिम के तहत पुत्रियों व पौत्रियों सिमरन, मीनी, कमलदीप,एकता व अर्ज ने कंधा दिया। इस अवसर पर सचखंडवासी का पुत्र 15 मैम्बर अमरजीत ग्रोवर इन्सां, तरसेम ग्रोवर इन्सां, धर्मपाल ग्रोवर इन्सां मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।