कपूर परिवार पर कोराना ब्लास्ट: अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर कोरोना संक्रमित

Arjun Kapoor Corona Positive

मुम्बई (एजेंसी)। बॉलीवुड सेलेब्स पर कोविड-19 का कहर बढ़ता ही जा रहा है। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब कपूर कोविड का शिकार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी घर पर क्वारंटाइन पर हैं। बोनी कपूर की भी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन वेबसाइट के मुताबिक उनकी कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उन्होंने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

अर्जुन पहले भी हुए कोविड का शिकार

इससे पहले अर्जुन कपूर कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं। वह पिछले साल सितंबर में कोविड पॉजिटिव हुए थे। उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। पिछली बार भी अर्जुन ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया था।

रिया कपूर ने दिया अपडेट

रिया कपूर ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं।

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार- नए मामले 9 हजार के पार

 देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 9195 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,08,886 हो गई है। इस दौरान 302 मरीजों की मौत हुई है और अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,80,592 तक पहुंच गई है। मंगलवार को देश में 64 लाख 61 हजार 321 कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कुल टीकाकरण एक अरब 43 करोड़ 15 लाख 35 हजार 641 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के कुल 781 मामले दर्ज हुये हैं। पिछले 24 घंटों में 7,347 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,51,292 हो गयी है। इस अवधि में सक्रिय मामले 1576 बढ़कर 77,002 हो गये।

मृत्यु दर 1.38 फीसदी

देश में रिकवरी दर 98.40 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.22 फीसदी और मृत्यु दर 1.38 फीसदी हो गई है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 822 घटकर 21,086 रह गये हैं। राज्य में 3,052 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,71,080 हो गयी है। इस अवधि में 244 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,066 हो गया है। पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।