मदन हेड़ी के पास सुंदर ब्राच नहर टूटी

Sunder Branch Canal, Broken, Madan Hadi, Department, Crop, Farmer

लगभग 650 एकड़ फसल जलमग्न

दरार पाटने जुटा विभाग

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज)। हलका के गांव मदन हेड़ी के पास से सुंदर ब्राच नहर टूटने से उसके आसपास क ी लगभग 650 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। जानकारी मिलते ही नहर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

पानी को बंद करवाने के लिए फोन कर अपने विश्रााग के अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार हलका के गांव मदन हेड़ी के पास किसान सतीस पुत्र उदय सिह के खेत में टूट गई।

नहर के टूटने के कारण कट की चौड़ाई 50 फुट के करीब बताई जा रही है। किसानों द्वारा इसकी जानकारी बास थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसकी जानकरी नहरी विभाग को दी।

नहर के टूटने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों ने हेड से नहर का पानी कम करवाने के लिए फोन पर जानकारी दी। जेसीबी की मदद से नहर पर हुए कट को बंद करने के प्रयास आरम्भ कर दिए गए हैं। नहर के टूटने के कारण आस पास के किसानों के खेतों में खड़ी धान, बाजरा व ज्वार आदि की लगभग 660 एकड फसल बर्बाद हो गई।

एसडीओ के बयान पर मामला दर्ज

थाना प्रभारी विक्रम ने बताया कि विभाग के एसडीओ बलराज के दिए ब्यान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच आरम्भ कर दी गई। इस बारे में बास के तहसीलदार प्रताप सिंह ने बताया कि हमने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी उच्चाधिकरियों को दे दी है। एसडीओ बलराज ने बताया कि हमने पानी कम करवाने के लिए हेड वालों को बोल दिया है। जैसे ही पानी का बहाव कम होगा। इसे तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।