अजब-गजब: जानें, आयरलैंड में सांप क्यों नहीं पाए जाते, क्या है इसके पीछे वजह

snakes are not found in Ireland sachkahoon

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। आज हम आपको खबरों से हटकर एक ऐसी रोचक खबर बताने जा रहे हैं जिससे आपको आश्चर्यचकित होंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आयरलैंड की। आरयलैंड एक ऐसा देश है जहां एक भी सांप नहीं पाया जाता, अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? जी बिल्कुल ये सच है कि आयरलैंड में एक सांप भी नहीं पाया जाता, इसके पीछे की वजह जानने से पहले आज हम आपको इसके बारे में कुछ रोचक बातें भी बताएंगे। जिसके बारे में जानकारी आप शायद हैरान हो जाएं।

रोचक जानकारी

टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा जहाज उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में बनाया गया था। जो 14 अप्रैल, 1912 को समुद्र में डूब गया था।

आज के समय में जितने भी धु्रवीय भालू जीवित हैं,ये सभी आयरलैंड में 50 हजार वर्ष पहले जीवित भूरी मादा भालू के बच्चे है।

आयरलैंड में सांप क्यों नहीं पाए जाते

ऐसा नहीं है कि आयरलैंड में सांप नहीं थे। दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आयरलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस कार्य को पूरा किया था। हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार, आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं। जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं हैं, जिससे यह पता चले कि आयरलैंड में कभी सांप थे। इसके अलावा यहां के लोग यह भी बताते हैं कि अत्यधिक ठंड होने के कारण सांप विलुप्त हो गए।

‘स्नेक आइलैंड’ जहां चलता है सांपों का राज

क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इन्सानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। दरअसल, यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे ‘स्नेक आइलैंड’ के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम ‘इलाहा दा क्यूइमादा’ है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।

अजब-गजब: क्या आपको पता है भालू भी खेलते हैं फुटबाल

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।