श्रीलंका में आपातकाल हटा

Sri Lanka, State, Emergency

कोलंबो (वार्ता):

श्रीलंका में मुस्लिम समुदायों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद छह मार्च को लगाए गए आपातकाल को हटा लिया गया है। बीबीसी न्यूज ने आज यह जानकारी दी। राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरीसेना ने ट्वीट कर आपातकाल हटाने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया कि लोगों की सुरक्षा का आकलन करने के बाद उन्होंने कल आधी रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि कैंडी जिले में हुई हिंसा में दो लोग मारे गए थे जबकि मुस्लिमों के करीब 450 घरों और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस दौरान 60 वाहनों को जलाया भी गया था। तनाव को कम करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कर्फ़्यू लगाया गया था।

बौद्ध बहुसंख्यक आबादी वाले देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की शुरुआत 2012 से हुई थी। कहा जाता है कि इसे कट्टर बौद्ध समूहों ने हवा दी थी। बौद्धों का आरोप है कि मुस्लिम ज़बरदस्ती लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण करा रहे हैं और बौद्ध पुरातात्विक स्थलों को तबाह कर रहे हैं। हिंसक घटनाओं के दौरान दर्जनों मुस्लिम धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।