लड़की के कान में घुसा सांप, वीडियो में चिमटी से निकालता दिख रहा डॉक्टर

Snake in Girl Ear

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आप हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिससे आप आश्चर्य चकित हो जाएंगे। पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे,  और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है क्या? वीडियो में एक लड़की के कान में सांप (Snake in Girl Ear) मुंह फाड़े हुए नजर आ रहा है। वीडियो में लड़की दर्द से तड़प रही है। वीडियो में आप उसकी आवाज सुनकर सहम भी सकते हैं। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। वीडियो में डॉक्टर अपने हाथों में दस्ताने पहनकर चिमटे से सांप को बाहर की तरफ खींच रहा है। पीड़ित के कान में घुसा हुआ पीले रंगा का यह सांप मुंह फाड़े नजर आ रहा है, जिस पर धारियां बनी हुई है। फिलहाल यह वीडियो कहां की है अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो

वीडियो देखकर वाकई में आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें सांप बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगा तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।