यूक्रेन में रूसी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Russian Journalist, Murder, Ukraine

कीव Varta:

यूक्रेन की राजधानी कीव में आज प्रख्यात रूसी पत्रकार अरकेडी बाबचेंको की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यूक्रेन की पुलिस ने बताया कि एक महिला ने चिकित्सा सेवा विभाग को फोन कर बताया कि उसने अपने पति को अपने घर पर खून में लथपथ पाया।

पुलिस के मुताबिक रूसी पत्रकार की हत्या उनकी व्यावसायिक गतिविधियों के कारण की गयी। श्री बाबचेंको रूस के सबसे प्रसिद्ध युद्ध संवाददाताओं में से एक थे, लेकिन जान के खतरे के कारण उन्होंने रूस छोड़ दिया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।