सड़क हादसा: टैंपो बोलेरो की भिड़ंत में चार की मौत

Road Accident, Rajasthan, Death, Injured

भरतपुर: रूपवास के जरैला के पास सोमवार रात भात का न्यौता देकर लौटते समय टैंपो की बोलेरो से भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 7 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हादसा इतना वीभत्स था कि टक्कर के बाद लोग 20 मीटर दूर तक जाकर गिरे। गांव चक निवासी रामनिवास कुशवाह के पुत्र पुष्पेंद्र की शादी 6 मार्च की है।

इस पर घर के सदस्य व रिश्तेदार सुबह फतेहपुर सीकरी में भात का न्यौता देने गए थे। इसके बाद सभी लोग टैंपो से लौट रहे थे। तभी जरैला के निकट सामने से आती बोलेरो ने टैंपो में टक्कर मार दी।

इससे टैंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी महिला व पुरुष सड़क करीब 20 मीटर दूर तक जाकर गिरे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।