अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ायी जाएगी: चौहान

Retirement Age, Officials, CM Shivraj Singh Chauhan

भोपाल (वार्ता):

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाएगी। श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले अदालती कार्रवाईयों के चलते लंबित हैं। वे नहीं चाहते हैं कि अधिकारियों कर्मचारियों को पदोन्नति के बगैर कोई परेशानी हो।

इसलिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने संबंधी सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया रहा है। सभी पर गहन विचार विमर्श के बाद इसे लागू किया जाएगा।

राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सत्ताविरोधी रूझान संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि ऐसा कुछ नहीं है। वे जनता के बीच हमेशा जाते रहते हैं। उन्हें जनता का स्नेह सदैव मिला है और मिलता रहेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।