राफेल डील को बताया देश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला

Rafael Deal
कांग्रेस कार्यकत्र्ता राफेल डील में हुए घोटाले के विरोध में प्रदर्शन करते

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केन्द्र सरकार द्वारा राफेल डील Rafael Deal में किए गए घोटाले के विरोध में शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हाथों में राफेल डील के हवाई जहाज का मॉडल भी लिए हुए थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक तरफ तो केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार मिटाने का लम्बे चौड़े वायदे कर रही है, वहीं दूसरी और अपने कुछ पूंजीपति साथियों को फायदा पहुंचाने के लिए बडे-बड़े घोटाले कर रही है, जिसमें राफेल डील भी प्रमुख घोटाला है, जोकि देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है।

राफेल डील Rafael Deal घोटाले पर कांग्रेस ने पीएम से मांगा जवाब

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राफेल डील के बारे में देश की जनता को जबाव देना चाहिए। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक गुट के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शर्मा और जिला प्रभारी भूपेन्द्र के नेतृत्व में कांग्रेस में भवन में एकत्रित हुए और शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रो. कुलताज सिंह ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के चलते लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सबज बाग दिखाकर सता में आई भाजपा सरकार ने अपने चहेतो को फायदा पहुंचाने के लिए देश की अर्थ व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है, जिसका खामियाजा आम जन को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

प्रो. कुलताज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जहां डॉलर का रेट बढ़ रहा है, वहीं भारतीय मुद्रा की लगातार गिरावट से भाजपा शासन की आर्थिक नीतियों की पोल खोल दी है। प्रदर्शनकारियों में सत्वान दहिया, संजय परमार, विमल मनोचा, रमेश खुराना, प्रिंस मल्होत्रा, आनंद हुड्डा, नरेन्द्र कौशिक, जितेन्द्र पंवार, सूरज सरवंत, अनिल लाठ, नवीन मेहरा, कमलेश चहल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में लाने का वादा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 70 साल के इतिहास में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला कि भारतीय मुद्रा की कीमत बाजार में इतने निचले स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली ऐसी सरकार है, जिससे देश व प्रदेश के लोगों का मोह भंग हो चुका है और जनता चुनाव के इंतजार में है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सता में आएगी और पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर उनके दामों में कमी की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।