दीवाली पर पुलिस ने चाक-चोबंद की सुरक्षा व्यवस्था

Protection, Diwali, Police, Haryana

डीएसपी चन्द्रपाल ने लिया शहर की सुरक्षा का जयाज

  • शहर के हर मुख्य चौराहे व रास्ते पर लगाए नाके
  • 300 पुलिस कर्मचारियों को किया गया सुरक्षा के लिए तैनात

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। पुलिस अधिक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के निर्देश पर दीवाली के पावन पर्व को बिना किसी अप्रिय घटना की बजाय खुशी-खुशी और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

खुद डीएसपी हैडक्वाटर चन्द्रपाल बिश्नोई ने सिटी थाना प्रभारी व महिला थाना प्रभारी के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए टैकनिकल व व्यक्तिगत तौर पर पूरी तरह से तत्पर है।

घंटाघर चौक पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीेएसपी हैडक्वाटर चन्द्रपाल बिश्नोई ने बताया कि सुरक्षा को लेकर ना केवल शहर, बल्कि जिला भर में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा को लेकर 300 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो हर समय शहर में किसी ना किसी माध्यम से गस्त करते रहेंगे।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले बाजारों में दूरबीन से हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। डीएसपी ने बताया कि इसके साथ ही टैक्नीकल रूप से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत संभावित चौराहों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि वो खुद पुलिस कर्मचारियों के साथ शहर में पैदल गस्त कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। उन्होने बताया कि दीपावली बिना किसी विवाद व घटना के शांतिपूर्व व प्रेमपुर्वक मने इसके लिए वो प्रयासरत हैं।

वहीं महिला थाना प्रभारी लक्ष्मीदेवी ने बताया कि दीपावली पर शहर में खरीदारी के लिए आ रही महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए है। इसके लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मचारी शहर भर में नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की छिनाझपटी या छेङखानी की घटना ना घटे।

9.30 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की छूट

जिलाधीश डॉ. गरिमा मित्तल ने जिले में धारा 144 लागू करते हुए दीपावली के दिन शाम 6.30 से 9.30 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की छूट दी है। इस निर्धारित समय के अलावा इस त्योहार पर पटाखे फोड़ने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। इसकी पालना के लिए जिलाधीश ने नारनौल के तहसीलदार रोहताश सिंह को सिटी पुलिस स्टेशन नारनौल क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

पटाखे फोड़ने पर नजर रखने के लिए जिलाधीश ने नारनौल के नायब तहसीलदार रत्नलाल को सदर पुलिस स्टेशन नारनौल क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नांगल चौधरी के तहसीलदार ईश्वर च्सह को नांगल चौधरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अटेली के नायब तहसीलदार महेंद्र च्सह को अटेली पुलिस स्टेशन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। महेंद्रगढ़ के तहसीलदार मुख्तयार च्सह को पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।