MP में भी पेट्रोल और डीजल सस्ता

Petrol, Diesel, Cheap, MP, Govt, India

भोपाल: मध्यप्रदेश ने पेट्रोल पर 3% और डीजल पर 5% तक VAT (वैल्यु एडेड टैक्स) घटा दिया है। इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल 77.13 रुपए में और डीजल 59.37 रुपए में मिलेगा। नए रेट्स शुक्रवार रात से लागू हो जाएंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला देश का एनडीए शासित चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड ने VAT घटाने का फैसला लिया था। वहीं, कांग्रेस शासित हिमाचल में भी कम किया गया है। बता दें कि देश के 29 राज्यों में से 17 में एनडीए का शासन है।

महाराष्ट्र और गुजरात में कितना घटा VAT

गुजरात ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्स (VAT) 4% घटाया। चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल 2.93 रुपए और डीजल 2.72 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 2 रुपए और 1 रुपए की कमी का फैसला किया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।