नगर निगम चुनाव: कमल खिला, कांगे्रस बुरी तरह पिटी

ChandiGarh, SachKahoon News: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपना पचरम लहरा दिया है। कांग्रेस की बुरी हालत हई है। पार्टी ने घोषित सभी 26 सीटों में से 20 सीटें जीत ली हैं। एक सीट उसके सहयोगी दल अकाली दल के हिस्से में गई है। इस तरह भाजपा गठबंधन को 21 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को महज चार सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर भाजपा के बागी उम्मीदवार की जीत हुई है। भाजपा की इस जीत को नोटबंदी पर चंडीगढ़ के लोगों की मुहर समझा जा रहा है।

कांग्रेस को महज चार सीटें
इसके नतीजे भाजपा के पक्ष में गए हैं और पार्टी ने 26 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत हासिल कर लिया है। 20 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। एक सीटउसके सहयोगी अकाली दल के खाते में आया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 से जीत दर्ज की है। भाजपा के सहयोगी दल अकाली दल ने वार्ड 10 की सीट जीती है। वार्ड 19 से कांग्रेस ने वार्ड नंबर 5, 9, 15 और 18 की सीटें जीती हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने नौ सीटें जीती थीं। अकाली दल और बसपा को दो-दो सीटें मिली थीं। एक सीट अन्य के खाते में गई थी।

03इतने-इतने वोट मिले
वार्ड नं 1 : बीजेपी के कैंडिडेट महेश इंदर सिंह सिधु जीते, 324 वोट से जीत दर्ज की। सिंधु को 3060 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस के हरमोहिंदर सिंह लकी 2736 वोट मिले।
वार्ड नं 2 : बीजेपी की राजबाला मलिक जीतीं। उन्हें 3882 वोट पड़े। जबकि कांग्रेस की दीपा दुबे को 2917 वोट मिले। मलिक ने 965 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 3 : बीजेपी के रविकांत शर्मा 417 वोट से जीते। रविकांत को कुल 3166 वोट मिले। जबकि रितु छाबड़ा को 2749 वोट मिले।
वार्ड नं. 4 : बीजेपी की सुनीत धवन आगे। उन्हें 3595 वोट मिले। जबिक कांग्रेस उम्मीदवार को पूनम शर्मा को 3230 वोट मिले। धवन 365 वोट से आगे हैं।
वार्ड नं 6: बीजेपी की फरमीला 2156 वोटों से जीतीं। उन्हें 4862 मिले।
वार्ड नं. 7: राजेश कुमार 486 वोटों से जीते। राजेश को कुल 5331 वोट मिले।
वार्ड नं. 8 : बीजेपी के अरुण सूद 2077 वोटों से जीते। सूद को कुल 8298 वोट मिले।
वार्ड नं 11 : बीजेपी के सतीश कुमार 1050 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4561 वोट मिले।
वार्ड नं 12 : बीजेपी के चन्द्रावती शुक्ला 857 वोटों से जीते। इन्हें कुल 7044 वोट मिले।
वार्ड नं 13 : बीजेपी की हीरा नेगी ने 1716 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 14 : बीजेपी के कंवलजीत सिंह 1596 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4054 वोट मिले।
वार्ड नं. 16 : बीजेपी के राजेश कुमार गुप्ता 1106 वोटों से जीते। गुप्ता को कुल 4449 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मेयर सुभाष चावला को हराया।
वार्ड नं 17 : बीजेपी की आशा जैसवाल ने 1700 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 21 : बीजेपी के गुरप्रीत ढिल्लों ने 262 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 22 : बीजेपी के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नं. 23 : बीजेपी के भारत कुमार 6974 वोटों से जीते। उन्हें कुल 14097 वोट मिले।
वार्ड नं 24 : बीजेपी के अनिल दुबे ने 9421 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 12115 वोट पड़े।
वार्ड नं. 25 : बीजेपी के जगतार सिंह 6495 वोटों से जीते। उन्हें कुल 8976 वोट मिले।
वार्ड नं. 26 : बीजेपी के विनोद अग्रवाल 2204 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4687 वोट मिले।
वार्ड नं 10 : अकाली बीजेपी के हरदीप सिंह 30 17 वोटों से जीत दर्ज की।

02बीजेपी का बागी जीता
वार्ड नं. 19 से निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप शर्मा 243 वोटों से जीते। उन्हें 3106 वोट मिले। जबकि बीजेपी के राज किशोर को 2863 वोट मिले। दिलीप बीजेपी के बागी कैंडिडेट हैं।

कांग्रेस को केवल 4 सीटें
वार्ड-5 : कांग्रेस की शीला देवी जीतीं। शीला देवी को 5633 वोट मिले। जबकि शिरोमणि अकाली दल की मीना को 3772 वोट मिले। शीला ने 1861 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड -9 : गुरबख्श रावत 2128 वोटों से जीतीं।
वार्ड -18 : कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बावला जीते।
वार्ड -15 : कांग्रेस की रविंदर कौर 71 वोटों से जीती।

बादल ने दी जीत पर बधाई
चंडीगढ़ नगर निगम में शिअद-भाजपा गठजोड़ की ऐतिहासिक जीत को महज झलक करार देते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पूरी तस्वीर राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में गठजोड़ के धमाकेदार जीत के बाद उभरकर सामने आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परिणामों में गठजोड़ की लगातार तीसरी बार जीत को यकीनी बनाने के लिए हवा का रूख स्पष्ट कर दिया है। बादल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में गठजोड़ को दिये जनादेश ने केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की शानदार कारगुजारी और जनपक्षीय नीतियों पर मोहर लगाई है।

चुनाव परिणाम एक नजर में
नप चुनाव कुल सीटें- 26
भाजपा 20
अकाली दल 01
काग्रेंस 04
बसपा 00
अन्य 01

04चंडीगढ़ चुनाव परिणाम विधानसभा का सेमीफाइनल: कमल
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने इन चुनाव परिणामों को पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया है और दावा किया है कि जनता का रुख बताता है कि अकाली-भाजपा गठजोड़ पंजाब में जीत की हैट्रिक बनाएगा। भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि 8 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार व कालेधन पर निर्णायक प्रहार करते हुए घोषित की गई नोटबंदी के बाद देश के हर हिस्से से उन्हें जनता का भारी समर्थन मिला है। नोटबंदी के बाद हुए गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों के स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब चंडीगढ़ की जनता ने भी बतला दिया है कि वे इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब ही नहीं बल्कि भाजपा अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी।

विजयी उम्मीदवारों की सूची
वार्ड 1: महेश इंदर सिद्धू (भाजपा)
वार्ड 2: राजबाला मलिक (भाजपा)
वार्ड 3: रविकांत शर्मा (भाजपा)
वार्ड 4: सुनीता धवन (भाजपा)
वार्ड 5: शीला देवी (कांग्रेस)
वार्ड 6: फर्मिला देवी (भाजपा)
वार्ड 7: राजेश कालिया (भाजपा)
वार्ड 8: अरुण सूद (भाजपा)
वार्ड 9: गुरबख्श रावत (कांग्रेस)
वार्ड 10: हरदीप सिंह (शिअद)
वार्ड 11: सतीश कैंथ (भाजपा)
वार्ड 12: चन्द्रावती शुक्ला (भाजपा)
वार्ड 13: हीरा नेगी (भाजपा)
वार्ड 14: कंवरजीत सिंह राणा (भाजपा)
वार्ड 15 रविंदर कौर गुजराल (कांग्रेस)
वार्ड 16 : राजेश गुप्ता (भाजपा)
वार्ड 17: आशा जसवाल (भाजपा)
वार्ड 18: देविंदर बबला (कांग्रेस)
वार्ड 19: दलीप शर्मा (भाजपा के बागी)
वार्ड 20: शक्ति प्रकाश देवशाली (भाजपा)
वार्ड 21: गुरप्रीत ढिल्लों (भाजपा)
वार्ड 22: देवेश मोदगिल (भाजपा)
वार्ड 23: भरत कुमार (भाजपा)
वार्ड 24: अनिल दुबे (भाजपा)
वार्ड 25: जगतार सिंह (भाजपा)
वार्ड 26: विनोद अग्रवाल (भाजपा)

अमित शाह ने कहा, “बीजेपी को सपोर्ट करने के लिए चंडीगढ़ के लोगों का शुक्रिया। 8 नवंबर के बाद हर चुनाव में जीत ये बताती है कि लोगों ने नोटबंदी के फैसले को पास कर दिया।” अरुण जेटली के मुताबिक, “जबरदस्त जीत पर चंडीगढ़ के लोगों और बीजेपी कार्यकतार्ओं को बधाई।”