35 लाख पौधे लगाकर मनाया डॉ. एमएसजी का बर्थ डे

Mega Tree Plantation, Gurmeet Ram Rahim, Dera Sacha Sauda, Environment

समाज का भला करने की सोच | Mega Tree Plantation

सिरसा: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 50वें अवतार दिवस के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा विश्वभर में पौधारोपण अभियान ( Mega Tree Plantation ) चलाया गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों से पहला पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हरियाणा के पर्यावरण एवं उद्योगमंत्री विपुल गोयल, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम आयोग की अध्यक्ष सुनीता दुग्गल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में लगभग 35 लाख पौधे लगाए जाएंगे।



देश व विदेशों में पौधारोपण | Mega Tree Plantation

शाह सतनाम जी धाम के निकट बुधवार प्रात: 7.30 बजे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों से पहला पौधा लगाया। पूज्य गुरुजी द्वारा पौधारोपण अभियान के शुभारंभ के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में पौधारोपण अभियान शुरु हो गया। पौधारोपण अभियान के उद्घाटन स्थल पर पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम आयोग अध्यक्ष सुनीता दुग्गल सहित डेरा सच्चा सौदा के शाही परिवार के सदस्यों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए पूज्य गुरुजी ने कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में 6 करोड़ से अधिक साध संगत पौधे लगा रही है। आज 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। वर्ष 2007 से शुुरु हुए इस अभियान के तहत 3 करोड़ 83 लाख 31 हजार 75 पौधे लगाए जा चुके हैं।



मीडिया से रूबरू होते हुए पूज्य गुरुजी ने कहा कि दिन रात उनकी यही सोच है कि पूरे समाज का भला कैसे करें। इंसानियत के भले के लिए ईश्वर ने एक इंसान बनाया, और उसमें इतने टैलेंट भर दिए और ये बता दिया कि मैं इंसान से क्या क्या करवा सकता हूं। हर इंसान ऐसा कर सकता है, अगर वो मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि मानवता भलाई के कार्यों को गति दें, अधिक से अधिक लोगों को राम नाम से जोड़ें और उनकी बुराइयां छुड़वाएं यहीं उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में खेल गांव बनाया गया है, जहां से इस इलाके के तथा पूरे भारत से खिलाडिय़ों को लाया जाएगा और उन्हें ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। यहां के खिलाड़ी एशिया, वल्र्ड कप लेकर आ चुके हैं और अब कोशिश है कि ओलंपिक में भी मैडल अवश्य आए।

पौधारोपण अभियान प्रेरणास्त्रोत : Mega Tree Plantation

पर्यावरण एवं उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पूज्य गुरुजी के 50वें जन्मदिन पर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। यह बहुत सटीक, अच्छा व प्रेरणास्त्रोत कार्य है। इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी तथा हरियाली बढ़ेगी। दूसरी संस्थाओं को भी डेरा सच्चा सौदा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य काबिले तारीफ है तथा सरकार भलाई कार्यों में उनका हर तरीके से सहयोग देगी।



 Mega Tree Plantation | पौधारोपण में दर्ज है तीन गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड

पौधारोपण के लिए डेरा सच्चा सौदा के नाम तीन गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड भी दर्ज हैं। जिनमें 15 अगस्त 2009 को एक दिन में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे लगाए गए। 15 अगस्त 2009 को एक घंटे में 9 लाख 38 हजार 7 पौधे लगाए गए। 15 अगस्त 2011 को 408 अलग अलग जगहों पर 3 लाख 40 हजार 200 लोगों द्वारा 19 लाख,45 हजार 535 पौधे लगाए गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।