Rajasthan Congress Candidate List: महेश जोशी कट, धारीवाल पर संशय!

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Congress Candidate List: जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा द्वारा चौथी लिस्ट जारी करने के बाद शनिवार देर रात अपनी 6ठी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि दो दिन पहले बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने अपनी छठी लिस्ट में 23 नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट के साथ ही पार्टी के 179 उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। अब सिर्फ 21 सीटें ऐसी रह गई हैं जिन पर पार्टी को अपने कैंडीडेट्स उतारने हैं। Rajasthan Assembly Election

कांग्रेस ने अपनी छठी लिस्ट जारी करके साफ कर दिया है कि महेश जोशी हवामहल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं होंगे। कांग्रेस द्वारा यहां से आर आर तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। यह तो पहले से ही तय था कि महेश जोशी का टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को हवामहल सीट की कमान सौंपी जाएगी, इसमें आर आर तिवारी का नाम सुर्खियों में भी था, जिसकी पुष्टि देर रात कांग्रेस ने अपनी छठी लिस्ट जारी करके कर दी। Rajasthan Assembly Election

कांग्रेस की तरफ से महेश जोशी का टिकट काटने के साथ ही अब शांति धारीवाल को लेकर भी संशय बना हुआ है। राजनीति के जानकारों के अनुसार महेश जोशी के खिलाफ अभी भी पार्टी आलाकमान की नाराजगी बनी हुई है। क्योंकि गत वर्ष 25 सितंबर को शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ खुली बगावत जो की थी। Rajasthan Assembly Election

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर बुलाई गई विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने वाले विधायकों का नेतृत्व धारीवाल, जोशी और राठौड़ ने ही किया था। जोकि देशभर में चर्चा का विषय रहा था। इसके बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को माफी मांगनी पड़ी थी। इससे तो यही लगता है कि पार्टी आलाकमान की नाराजगी अभी भी बरकरार है। ऐसे में शांति धारीवाल की टिकट पर संशय बनना लाजिमी है। Rajasthan Assembly Election

ये हैं छठी लिस्ट के उम्मीदवार | Rajasthan Assembly Election

1. नईमुद्दीन गुड्डू (लाडपुरा)
2.सरोज चौधरी (आहोर)
3.पीतराम काला (पिलानी)
4.मनीष यादव (शाहपुरा)
5.शिखा बराला (चौमू)
6.अभिमन्यु पूनिया (संगरिया)
7.सीताराम अग्रवाल (विद्याधर नगर)
8.अजय अग्रवाल (अलवर सिटी)
9.प्रशांत शर्मा (आमेर)
10. गोपाल मीणा (जमवारामगढ़)
11. मंगलाराम गोदारा (श्री डूंगरगढ़)
12. किशनाराम बिश्नोई (लोहावट)
13. घासीलाल चौधरी (मालपुरा)
14. आरआर तिवाड़ी (हवामहल)
15. वीरेंद्र सिंह (दातारामगढ़)
16. शिवरतन वाल्मिकी (मेड़ता)
17. सहदेव चौधरी या दुर्ग सिंह (खींवसर)
18. प्रीतराम काला (पिलानी)
19. अनीता बेनीवाल (भादरा)
20. शहजाद खान (सूरसागर)
21. ताराचंद भगोरा (चोरासी)
22. प्रकाश छगानी (फलोदी)
23. भरतपुर आरएलडी के लिए छोड़ी- यहां सुभाष गर्ग प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें:– Ration Card News: ताऊ खट्टर ने दी राशन कार्ड धारकों को ये बड़ी सौगात!