लुधियाना नगर निगम चुनावः मतगणना शुरू, कांग्रेस को बढ़त

Ludhiana, Municipal Corporation Elections, Congress, Counting Votes, Punjab

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम चुनावों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुल 95 वार्डों में से 62 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा, 11 पर शिअद, 7 पर लिप, 4 पर आजाद व 1 पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। लुधियाना में 24 फरवरी को मतदान हुआ था।

मतगणना सात केंद्रों पर चल रही है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गवर्नमेंट कालेज फार ग‌र्ल्स में काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने को लेकर अकाली नेता एवं उम्मीदवार चौ. यशपाल की पुलिस से बहसबाजी हुई।

यशपाल मतगणना केंद्र के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन भीतर एक ही व्यक्ति को जाने की अनुमति थी। जिसके कारण पुलिस व यशपाल में जमकर बहस हुई। पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

एजेंसी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।