Benefits of Cashew: जानें, काजू की तासीर ठंडी होती है या गर्म, एक दिन में कितने करने चाहिएं हजम?

Benefits of Cashew
Benefits of Cashew: जानें, काजू की तासीर ठंडी होती है या गर्म, एक दिन में कितने करने चाहिएं हजम?

Benefits of Cashew: बच्चा, बूढ़ा या हो जवान, काजू हर किसी की जान। हर किसी को ये है भाता, हर कोई इसको खाना चाहता। जी हाँ, एक ऐसा ड्राई फ्रूट, जो लगभग हर किसी का पसंदीदा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, यहां तक कि बुजुर्गों को भी काजू खाना पसंद होता है। यह ना सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग काजू का इस्तेमाल मिठाई, हलवे बनाने में करते हैं।

तो कुछ लोग रोस्टेड काजू खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि काजू में पोषक तत्वों का खजाना होता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, आयरन मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और एंटीआॅक्सीडेंट जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। काजू खाने से शरीर को तो ताकत मिलती ही है साथ ही सेहत भी दुरुस्त रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको हर रोज कितनी मात्रा में काजू का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा काजू खाने से साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में एक सवाल भी होता है कि क्या गर्मियों में काजू खाना सुरक्षित होता है? अगर हां तो एक दिन में कितने काजू खा सकते हैं? इस संबंध में आज हम इस लेख के माध्यम से एक डायटीशियन के विचार साझा कर रहे हैं। उनके अनुसार काजू की तासीर और ज्यादा काजू खाने के नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

Foods to Increase Blood Flow: इन चीजों में हैं ऐसे गुण, मिनटों में साफ होगा नसों में जमा खून!

जानिए, कैसी होती है काजू की तासीर? Benefits of Cashew

वैसे तो काजू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। काजू में मौजूद पोषक तत्व शरीर को तो स्वस्थ रखते ही हैं, साथ ही बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करते हैं। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजू का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है। अधिक मात्रा में काजू खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, इसलिए गर्मियों में ज्यादा काजू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप गर्मियों में काजू खाना चाहते हैं, तो काजू को भिगोकर ही इसका सेवन किया जा सकता है।

क्या होगा, अगर ज्यादा काजू खा लिए जाएं? Benefits of Cashew

बहुत ही स्वादिष्ट और बहुत ही हेल्दी, काजू खाना सबको बहुत अच्छा लगता है, इसलिए कुछ लोग एक बार में खूब सारे काजू खा जाते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजू का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। काजू का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा काजू खा लेने से आपका पेट भी खराब हो सकता है। साथ ही काजू का ज्यादा सेवन करने से हाई बीपी और किडनी से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इससे मोटापा भी बढ़ सकता है।

Benefits of Cashew
Benefits of Cashew: जानें, काजू की तासीर ठंडी होती है या गर्म, एक दिन में कितने करने चाहिएं हजम?

एक दिन में कितने खा सकते हैं | Benefits of Cashew

डायटीशियन की मानें तो काजू खाने की सही मात्रा आपकी उम्र और सेहत पर भी निर्भर करती है। आप एक दिन में केवल 4 से 5 काजू का सेवन कर सकते हंै। अगर आप इससे ज्यादा काजू का सेवन करते हैं, तो आपको फायदे के बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही काजू को कभी भी शराब या गर्म चीजों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको पेट और बीपी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।]

White Hair: सफेद बालों को काला कर सकती है हल्दी, बस इस तरह करें इस्तेमाल

क्या-क्या फायदे हैं | Benefits of Cashew

काजू एनर्जिक खाद्य पदार्थ है। इसको खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। काजू में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में विद्यमान होते हैं। काजू खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे आप अपने आप को हमेशा ही ऊजार्वान महसूस करते हैं। काजू खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। काजू में फाइबर काफी मात्रा में उपलब्ध होने के कारण यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। काजू के सेवन से पेट में कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।

काजू खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। काजू ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। काजू खून की कमी की शिकायत दूर करता है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एनीमिया की शिकायत होने पर काजू खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। आपने जाना काजू की महत्ता कि किस प्रकार काजू इंसान को भेंट की हुई प्रकृति की एक अनूठी नियामत है।