जालंधर:
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। टैक्स नहीं चुकाने के आरोप में सिद्ध के दो बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। विभाग ने उन पर अपना 52 लाख रुपए बकाया बताया है।
डिपार्टमेंट के अनुसार सिद्धू ने 2014-15 के इनकम टैक्स रिटर्न में कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख से ज्यादा, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखाया, लेकिन जरूरत के हिसाब से उनके बिल जमा नहीं किए थे। विभाग ने इस बारे में उन्हें कई बार नोटिस भी भेजा, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने उनके दो बैंक खाते सील कर दिए हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।