हिमाचल चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस को बागियों से खतरा

Himachal Elections, Congress, BJP, Narendra Modi, Rahul Gandhi

शिमला: हिमाचल प्रदेश असेंबली इलेक्शन में 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को वोटिंग होनी है। कांग्रेस 45 प्लस तो बीजेपी 50 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही हैं। लेकिन, दोनों ही पार्टियों के लिए बागी खतरा बने हुए हैं।

23 अक्टूबर नॉमिनेशन फाइलिंग की आखिरी तारीख थी। 68 सीटों के लिए कुल 475 नाॅमिनेशन फाइल किए गए। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है। अब दोनों ही पार्टियां बागियों को मनाने की कोशिश कर रही हैं।

कांग्रेस को कहां दिक्कत?

शिमला में वीरभद्र सिंह के खास हरीश जनारथा के साथ नालागढ़ में हरदीप सिंह बावा के अलावा बागी मेजर विजय सिंह मनकोटिया और पूर्व मंत्री सिंघी राम कांग्रेस के लिए मुश्किल बने हैं। कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर भी बागी नेता के चक्कर में फंसे हैं।

द्रंग से जिला पंचायत के वाइस चेयरमैन कांग्रेस नेता पूर्ण चंद ठाकुर ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। कौल सिंह इन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले चुनाव में कौल सिंह दो हजार वोटों से ही जीत पाए थे।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।