Wrestlers Protest: पहलवान बेटियों के साथ न्याय करे सरकार : बिजेंद्र सिंह 

Wrestlers Protest
पहलवान बेटियों के साथ न्याय करे सरकार : बिजेंद्र सिंह  Wrestlers Protest
  • भारतीय पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने को जिला मुख्यालयों पर गरजी भाकियू
  • संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर सभी जनपदों में भाकियू  ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर उत्तर प्रदेश (Wrestlers Protest) के सभी जिलों में पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने के लिए भाकियू ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा। जनपद गजियाबाद मे  भारतीय किसान यूनियन(भाकियू )के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह ,भोपाल सिंह (दुहाई )जिला प्रभारी जय कुमार मालिक, युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी ,वेदपाल मुखिया ,ममता चौधरी ,ब्रह्मपाल सिंह ,महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी, विनीत चौधरी के नेतृत्व में भाकियू के सैकड़ों  पदाधिकारी,कार्यकर्ता   गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। और जमकर प्रदर्शन किया। उसके बाद  जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम  सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला को  ज्ञापन सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और भाकियू सचिव ओमपाल सिंह ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति पहलवान बेटियों को न्याय दिलाए।

यह ज्ञापन भारतीय महिला पहलवानों के समर्थन में सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला को सौंपा  गया। भाकियू ने ज्ञापन में भारतीय महिला पहलवानों को जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखने की अनुमति दिए जाने के लिए और सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए लिखा है। Wrestlers Protest

ज्ञापन में कहा  कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

  यह महिला पहलवान 23 अप्रैल 2023 से दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं और केंद्र सरकार जनवरी 2023 में आरोपी सांसद के खिलाफ जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए खिलाड़ियों से यह अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। जिसके बाद खिलाड़ियों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। Wrestlers Protest

  न्यायालय ने  मामले की सुनवाई शुरू करने के बाद दिल्ली पुलिस ने बहुत तेजी से आरोपी बृजभूषण के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की  । दुर्भाग्य से उसके बाद दिल्ली पुलिस अभी भी इस मामले में ढुलमुल रवैया अख्तियार किए हुए है। यानी जांच और अभियोजन को भी आगे नहीं बढ़ाया गया है। उधर खिलाड़ियों ने अपना विरोध जारी रखा और 28 मई 2023 को दिल्ली में एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। जिसे पुलिस के द्वारा रोका ही नहीं गया बल्कि उन्हें हिरासत में भी लिया गया। उनके खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज की गई। इतना ही नहीं अब जंतर मंतर पर इनके शांतिपूर्ण धरने को विरोध स्थल से भी हटा दिया गया। यह पूरी तरह से गलत और अलोकतांत्रिक है।

Wrestlers-Protest
Wrestlers-Protest

किसान यूनियन मांग | Wrestlers Protest

केंद्र सरकार महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना धरना जारी रखने की अनुमति दें। और  महिला पहलवानों के साथ क्रूरता के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, साथ ही बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर, तेजी से चार्जशीट दाखिल करने और अभियोजन की कार्रवाई की जाए।

इस दौरान ये भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे | Wrestlers Protest

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह,भाकियू के राष्ट्रीय  सचिव  ओमपाल सिंह ,मंडल महासचिव भोपाल सिंह (दुहाई )एनसीआर उपाध्यक्ष सुनील बालियान , जिला प्रभारी  जय कुमार , युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी (बाहुबली), महेंद्र सिंह, चौधरी यशवीर  सिंह,  वेद पाल मुखिया , कुशल वीर सिंह गुलिया , मौजी राम ,डॉ महबूब अली , फकरू प्रधान, भाकियू युवा सचिव  सचिन तेवतिया, जिला युवा सचिव अब्दुल समद,जिला उपाध्यक्ष   अब्दुल  चौधरी, ब्रहमपाल चौधरी ( दुहाई) पवन चोधरी ( दुहाई), मेरठ मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी (लालाराम बापू). सतेंद्र  तेवतिया, मुस्तफा, चमन भोजपुर, राजू , पिंटू  चौधरी (अमराला), महेश यादव, यशवीर चौधरी अभिषेक चौधरी, विनीत त्यागी,  आदि पदाधिकारी,  एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण मलिक ,जिला उपाध्यक्ष टीनू चौधरी,युवा महानगर अध्यक्ष विनीत चौधरी और किसान मौजूद रहे।

घुमड़-घुमड़ काली घटाएँ आई, ज्येष्ट माह की गर्मी घटाई