रोहतक में फटा गैस सिलेंडर, धमाके से मकान की छत उड़ी

Gas cylinder burst
  • बड़ा हादसा, दंपति सहित सात लोग हुए घायल, पीजीआई में भर्ती
  • एकता कॉलोनी में हुई घटना, दमकल विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

रोहतक (नवीन मलिक)। शहर की एकता कॉलोनी में सुबह गैस सिलेडर फटने (Gas cylinder burst ) से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दंपति सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों में भी भारी नुकसान हुआ है और दो मंजिला मकान पूरी तरह से खंडर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां पर महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बुधवार सुबह करीब सात बजे एकता कालोनी स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया।

हरियाणा में फिर से लागू होगा आठवीं का बोर्ड!

आसपास के मकानों की दीवारें भी गिरी

धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें भी गिर गई। बताया जा रहा है कि सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाला विशाल ने एक साल पहले नया मकान बनाया था। आज सुबह विशाल की पत्नी शिल्पा घर में चाय बनाने के लिए रसोई में गई उसी वक्त गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में मौजूद विशाल, उसकी पत्नी व उसके दो बेटे रेहाना और वेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर के तो परखच्चे उड गए, जबकि पास लगते मकान की दिवार भी जा रही और तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। ब्लास्ट होते ही आसपास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और घटना की सूचना तुंरत दमकल विभाग व पुलिस को दी।

मलवा हटाकर घायल लोगों को बाहर निकाला

कॉलोनी वासियों ने क्षतिग्रस्त मकान का मलवा हटाकर घायल लोगों को बाहर निकाला और ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। विशाल की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यादिर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मानो भूंकप आ गया है। इस हादसे में खाली प्लांट में खड़ी एक गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।