सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान सामाजिक संगठनों ने भरी हुंकार

भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा प्रदेश के 42 हजार के लगभग सफाई कर्मचारी पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर है। जिसके चलते विभिन्न शहरों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जिसके चलते अब गंदगी से बीमारियां फैलने का अंदेशा भी शुरू हो गया है। प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर इस बात का हल ना निकलते देख अब सामाजिक संगठन भी सफाई व्यवस्था बेहतर करने को लेकर सडकों पर उतर आए हैं। इसी के चलते अब सरकार व प्रशासन पर सफाई कर्मियों को जल्द से जल्द मनाकर हड़ताल खत्म करने का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। भिवानी के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने आज भिवानी शहर का दौरा कर जगह-जगह लगे गंदगी के ढ़ेरों की तरफ मीडिया का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि छोटी कांशी भिवानी इन दिनों गंदगी का ढ़ेर बन गई है। जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हुए है, जिसके चलते बीमारियां पनपने लगी है तथा हर गली-महोल्ले में बीमार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में उनकी मांग है कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाई जाए। यदि प्रशासन व सरकार सफाई करवाने में असफल रहते है तो उन्हे भी सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर मजबूरन सडकों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। आमलोगों ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करवा जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।

क्या है मामला

वही भिवानी के सफाई कर्मचारी नेता पुरूषोत्तम दानव व कर्मचारी मनीषा ने बताया कि सफाई व्यवस्था ना होने के कारण आम आदमी परेशान है। इसके लिए वे भिवानीवासियों से माफी मांगते है, परन्तु सरकार बार-बार बातचीत के बाद भी उनकी 15 सूत्रीय मांग को नहीं मान रही, ऐसे में अब उन्हे मजबूर होकर जिला के अधिकारियों के निवास पर मृत मवेशियों व गंदगी के ढ़ेर डालने का तरीका अपनाना होने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। वही कर्मचारी नेताओं ने रात के अंधेरे में महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर दूर छोडऩे का आरोप भ्भी जिला प्रशासन पर लगाया। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों के बाद अब आमजन का दबाव भी जिला प्रशासन व सरकार पर शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर बढऩे लगा है। यदि जल्द ही प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर कोई निर्णय नहीं हुआ तो गंदगी के कारण जहां बीमारियां फैलेंंगी, वही आमलोगों के बीच भी प्रशासन व सरकार के प्रति रोष बढ़ा स्वाभाविक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।