कांग्रेस ने मोदी पर लगाया परंपरा का अपमान करने का आरोप

Maoists, Written Letter, Kill, Modi

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर केदारनाथ यात्रा के दौरान भगवान शिव के सामने झूठ बोलने और परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने 2013 की त्रासदी के बाद केदारनाथ मंदिर के रिडेवलपमेंट वर्क को लेकर लोगों को गुमराह किया।

कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि मोदी की केदारनाथ यात्रा की योजना गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई। बता दें कि मोदी शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचे थे।

गुजरात के सीएम की तरफ से मदद का कोई रिकॉर्ड नहीं

कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन आरपीएन सिंह ने दावा किया कि केदारनाथ के रिडेवलपमेंट और बाढ़ से लोगों को बचाने के मामले में गुजरात के सीएम मोदी की तरफ से दी गई मदद का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

सिंह ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केदारनाथ में स्पीच के दौरान मोदी का अहंकार दिख रहा था। सिंह ने मोदी पर उत्तराखंड के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा, जब बाढ़ आई थी, तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, उसने रिहैबिलिटेशन वर्क के लिए एक कमेटी बनाई थी और मदद के लिए 8000 करोड़ रुपए की रकम भी मंजूर की थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।