नाइजीरिया में हमला, कई सैनिकों की मौत

बमाको: नाइजीरिया के माली से लगे हुए सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ अज्ञात हमलावरों ने आज घात लगाकर हमला कर कई नाइजीरियाई सैनिकों की हत्या कर दी।
रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल के मुताबिक इस हमले में अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं।
एक स्थानीय अधिकारी नमट्टा अबूबकर ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच नाइजीरियाई सैनिकों के शव बरामद किए गए हैं और कई अन्य लापता हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।