कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

Road Accident, Jaipur, Police, Injured

जयपुर। जयपुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी तोड़ते हुए एक पुलिसकर्मी व फिर पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में लड़का-लड़की सवार थे। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया।

ड्राइवर को आईं गंभीर चोट

कार की टक्कर में घायल हुए पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई है। उसे पसलियों में चोट आई है।  टक्कर से चेतक व कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने लड़का व लड़की को अरेस्ट कर लिया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।