मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़, 22 की मौत

Balanced, Development, Solution, Difficulties, Mumbai

मुंबई: परेल इलाके में एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई। 39 लोग जख्मी हुए हैं, कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, एफओबी के पास तेज आवाज में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। ये भी अफवाह फैली की ब्रिज का एक हिस्सा ढग गया।

भगदड़ के दौरान कई लोगों ने ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े केईएम हॉस्पिटल पहुंचे। रेल मंत्री ने हादसे की हाईलेवल इन्क्वॉयरी के आदेश दे दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे का एलान किया है। घायलों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।