Lakhimpur Kheri : 2 बहनों की संदिग्ध मौत, मां बोली दुराचार के बाद मारा, एनकाउंटर में एक आरोपी को लगी गोली

Lakhimpur Kheri

लखनऊ से भेजे गये अधिकारी

लखीमपुर/लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को दो सगी बहनों के शव एक पेड़ से लटके मिलने की वारदात पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेकर इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिये पुलिस के आला अधिकारियों को लखनऊ से देर शाम लखीमपुर (Lakhimpur Kheri) के लिये रवाना किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली दो नाबालिग सगी बहनों के शव एक खेत में पेड़ से लटके मिले। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों बहनों का तीन युवकों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया था।

आशंका जताई जा रही है कि दोनों बहनों के साथ दुराचार कर इनकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिये गये। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर वारदात की जांच के लिए लखनऊ से अफसरों को लखीमपुर भेजा गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के हवाले से कुमार ने एक संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि मृतक किशोरियों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को मौके पर भेजा गया है। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। उधर इस मामले में लखीमपुर खीरी के एसपी ने बताया कि जुनैद, सुहेल, हाफिजुर रहमान व जुनैद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है।

अब तक अपडेट | Lakhimpur Kheri

  • बहनों का तीन युवकों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया था।
  • पूरे मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है।
  • आरोपियों ने मिलकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर लड़की को फंदे में डाल कर हत्या की।
  • मुख्य आरोपी छोटू उनके पास के ही रहने वाले हैं।
  • आरोपियों ने नाबालिक लड़कियों के साथ दुराचार किया।

उप्र में महिलाओं पर नहीं थम रही है अत्याचार की घटनाएं : प्रियंका

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले थम नहीं रहे हैं और राज्य सरकार इस मामले में असहाय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार का ताजा मामला खीरी लखीमपुर का है जहां एक दलित परिवार की दो बहनों की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों के शव मिलने से पहले उनका दिनदहाड़े अपहरण किया गया था।

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट कर कहा,‘लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला करते हुए कहा, ‘रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं। कब जागेगी सरकार। इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी खबर ह्ललखीमपुर खीरी : पेड़ से लटका मिला दो दलित बहनों का शव, तीन युवकों ने किया था अगवा।

यह भी पढ़ें – बेटियों के जन्म पर दिए जाएंगे 1100 रुपए

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।